राजभाषा कार्यान्वयन अब चुटकी में

OFFICIAL LANGUAGE IMPLEMENTATION ON YOUR FINGER TIPS

 

                                                                               प्रबोध/प्राज्ञ/पारंगत

केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारियों को कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु हिन्दी शिक्षण योजना द्वारा सेवाकालीन भाषा प्रशिक्षण दिए जाने का विधान है। इसके अनुपालनार्थ हमारे कार्यालय के अधिकारियों /कर्मचारियों को प्रशिक्षण मानदंड  के अनुसार  हिन्दी शिक्षण योजना द्वारा संचालित हिन्दी प्रबोध/प्राज्ञ/पारंगत के नियतकालिक सत्र में नियमित रूप से  नामित किया जाता है। कार्यालय के प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के अलावा तकनीकी एवं परिचलालन विभाग संबंधी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण के लिए नामित किया जाता है। प्रशिक्षण सत्र में सर्वाधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण होने पर कर्मचारियों को राजभाषा विभाग द्वारा यथा निर्धारित नकद पुरस्कार, 12 महीने के लिये एक वेतन वृद्धि एकमुश्त प्रदान की जाती है।